फाजिल्का Punjab Crime: फाजिल्का में एक किरायना दुकानदार से लूट की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, लुटेरे दुकान पर ग्राहक बनकर आए थे। लुटेरों ने दुकान पर आकर पहले स्कूल की 2 कॉपियां खरीदी। उसके कोल्ड ड्रिंक की मांग करते हुए दुकानदार का ध्यान भटकाने लगे और देखते ही देखते उसका रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस संबंधी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई।
इस संबंधी जानकारी देते हुए निशांत अग्रवाल ने बताया कि उसके पिता श्याम लाल करियाना की दुकान चलाते हैं। आज दोपहर को लुटेरे उनसे स्कूल की कॉपी खरीदने के लिए आए। इस दौरान उसके पिता ने उन्हें बकाया देने के लिए बैग से पैसे निकाल कर दिए। इस दौरान लुटेरों ने बैग देख लिया और फिर कोल्ड ड्रिंक की मांग करते हुए ध्यान भटकाने लगे। पीड़ित ने बताया कि बैग में 15 से 20 हजार की नकदी थी और 10 एफडी के कागजात थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

