लुधियाना Crime News: थाइलैंड गए एक परिवार ने घर की रखवाली के लिए जो केयर टेकर रखा, उसी ने घर में हाथ साफ कर दिया। इस मामले में थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से मात्र 9 हजार रुपये की नकदी बरामद करवा पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में रमनदीप सिंह निवासी मॉडल टाऊन ने बताया कि गत 21 जून को वह अपने परिवार सहित घुमने के लिए थाइलैंड गया था। घर पर उसके वृद्व माता-पिता के इलावा आरोपी जसप्रीत सिंह बतौर केयर टेकर मौजूद था। गत 5 जुलाई को जब उसकी माता ने अपना लॉकर चैक किया तो उसमें से 40 ग्राम और 35 ग्राम की 2 सोने की चैन, 15 ग्राम सोने की अंगुठी, रुबी डायमंड का सैट, 20 हजार की नकदी गायब थी,जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी, जांच दौरान जसप्रीत को गिरफ्तार कर नकदी बरामद कर ली।

