पंजाब The Great Wall of India Nephew murdered his uncle: शाहकोट पुलिस द्वारा गत दिनों गांव परजियां खुर्द में जमीनी विवाद के कारण कस्सी मारकर चाचा का कत्ल करने के मामले में उसके एक भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए थाना शाहकोट के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अमन सैनी ने बताया कि जसविन्द्र कौर पत्नी केवल वासी परजियां खुर्द ने अपना बयान दर्ज करवाया था।
उसने बताया कि बीती 30 जून को वह अपने ससुर लखवीर सिंह पुत्र नाजर राम वासी परजियां खुर्द के साथ पशुओं का दूध दुहने के लिए अपने खूह(कुआं) पर गई थी। इस दौरान सुबह करीब 9 बजे खूह पर उसकी ताई सास इंद्रजीत कौर पत्नी मलकीत राम वासी परजियां खुर्द तथा सुखजीत सिंह पुत्र जसविन्द्र सिंह वासी परजियां खुर्द ने उसे तथा उसके ससुर लखवीर सिंह को गालियां निकालनी शुरू कर दीं तथा कहा कि कुआं हमारा है तथा तुमने कुएं पर नहीं आना, जिस पर वह तथा उसका ससुर लखवीर से खूह से घर चल पड़े।
इस दौरान रास्ते में मक्की के खेत से तीरथ राम व सरबजीत उर्फ साबी पुत्र मलकीत राम वासी परजियां खुर्द निकले। तीरथ राम के हाथ में कस्सी थी तथा सरबजीत के हाथ में कस्सी का दस्ता था, जिन्होंने अपने दस्ती हथियारों के साथ उसके ससुर लखवीर सिंह के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। इस पर शाहकोट की पुलिस द्वारा मुकद्दमा दर्ज किया गया। पुलिस तफ्तीश के दौरान सरबजीत उर्फ साबी पुत्र मलकीत राम वासी परजियां खुर्द को गिरफ्तार किया है। उसको अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है ताकि आरोपी से गहनता के साथ पूछताछ की जा सके।

