पंजाब Weather Report: पंजाब भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में मुसलाधार बारिश हुई है। बीती रात से यह बारिश लगातार हो रही है। जिसके चलते जनता को गर्मी राहत मिली है। लेकिन कुछ परेशानियां भी हो रही है बात करें जालंधर की तो बारिश की वजह से हर एक गली पानी से डबा डब भरी हुई हैं।
वही मौसम विभाग ने पंजाब , हरियाणा , हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी येलो अलर्ट रहेगा क्योंकि कई इलाको में भारी बारिश की सम्भावना है। बारिश होने की वजह से तापमान में बहुत गिरावट देखने को मिली हैं।

