Punjab The Great Wall of India : पति के विदेश जाने के बाद पत्नी द्वारा बिना तलाक दिए दूसरी शादी करवा लेने के आरोप में थाना मक्खू की पुलिस ने एक महिला सहित 2 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसकी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में कुलदीप सिंह पुत्र अनोख सिंह ने बताया कि वह विदेश गया हुआ था।
उसकी पत्नी मनजीत कौर ने बिना तलाक दिए गुरमीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी वलूर से दूसरी शादी करवा ली और जाली दस्तावोज तैयार कर विदेश चले गए। पुलिस द्वारा मनजीत कौर और गुरुमीत सिंह के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

