Close Menu
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
What's Hot

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Subscribe
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
Home - Delhi - Rahul Gandhi Controversy: लोकसभा में राहुल गाँधी ने ‘हिन्दू हिंसक’ को लेकर दिया एक बयान तो मच गया हंगामा, जानें पूरा मामला
Delhi

Rahul Gandhi Controversy: लोकसभा में राहुल गाँधी ने ‘हिन्दू हिंसक’ को लेकर दिया एक बयान तो मच गया हंगामा, जानें पूरा मामला

AdminBy AdminJuly 1, 20243 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email
Rahul Gandhi Controversy
Rahul Gandhi Controversy
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

दिल्ली  The Great Wall of India  Rahul Gandhi Controversy:  लोकसभा में नेता विपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए एक बयान ने हंगामा मचा दिया। दरअसल, राहुल ने कहा था जो खुद को हिंदू कहते हैं, वह हिंसा-हिंसा करते हैं। इसे लेकर सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ। खुद पीएम मोदी ने राहुल के भाषण के बीच उन्हें टोका और कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसा से जोड़ना ठीक नहीं है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर जमकर पलटवार किया। शाह ने कहा कि राहुल गांधी को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वह 24 घंटे हिंसा, हिंसा, हिंसा; नफरत, नफरत, नफरत; असत्य, असत्य, असत्य करते रहते हैं। ये हिंदू हैं ही नहीं। आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सत्य के साथ खड़े होने चाहिए। सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। अहिंसा फैलाना चाहिए।

पीएम मोदी ने इस दौरान बीच में ही उठकर राहुल गांधी को रोका और कहा कि यह बात बहुत गंभीर है। पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना गंभीर विषय है। इस पर राहुल ने जवाब दिया कि मैंने भाजपा को हिंसक कहा, नरेंद्र मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं है। भाजपा पूरा हिंदू समाज नहीं है। आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है।

पीएम मोदी ने राहुल के बयानों पर बाद में सदन में कहा, “इस संविधान ने मुझे सिखाया है कि मुझे विपक्ष के नेता को गंभीरता से लेना चाहिए।”

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा, “शोरशराबा कर के इतने बड़े कृत्य को छिपाया नहीं जा सकता। विपक्ष के नेता ने कहा कि जो अपने आप को हिंदू कहते हैं, वह हिंसा करते हैं, हिंसा की बात करते हैं। इनको शायद मालूम नहीं है कि करोड़ों लोग खुद को गर्व से हिंदू कहते हैं। क्या वे सभी लोग हिंसा करते हैं। हिंसा की भावना को किसी धर्म के साथ जोड़ना और इस सदन में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने। मुझे लगता है उन्हें इसकी माफी मांगनी चाहिए।”

शाह ने आगे कहा, “मैं उनको एक गुजारिश भी करना चाहता हूं कि इस्लाम में अभयमुद्रा, इस पर इस्लाम के विद्वानों का मत एक बार वो ले लें। गुरुनानक साहब की अभयमुद्रा पर एसजीपीसी का मत वो ले लें। अभय की बात इनको करने का कोई हक नहीं है। आपातकाल में पूरे देश को इन्होंने भयभीत किया है। लाखों लोगों को जेल में डाला गया। वैचारिक आतंक कभी था तो आपका आपतकाल था।”

amir shah hindu hinsak rahul latest loksabha news pm modi Rahul Gandhi Controversy
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePunjab: जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को मिली शपथ ग्रहण की मंजूरी
Next Article Crime News: स्कूल वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर ठगे लाखों, पढें

Related Posts

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Latest News

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026

जालंधर: आधा दर्जन लुटेरों ने कार को घेर कर फाइनांस कंपनी के वर्कर को लूटा

December 30, 2025

पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की डेटशीट

December 30, 2025

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 26, 2025

मनचले पर थप्पड़ बरसाती छात्रा…वीडियो हुआ वायरल

December 22, 2025
About Us

Today's news: Get latest and Breaking News on Politics, Business, Lifestyle, Entertainment and Sports along with News updates from around the world.

Contact Us for Advertisement and News Coverage:

Email Us: thegreatwallofindia.in@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp RSS
Other Links
  • Home
  • Our Authors
  • Privacy Policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
© 2026 The Great Wall of India. Designed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.