Lifestyle The Great Wall of India Weight Loss Routine : भारत में ऐसे लोगों की तादाद काफी ज्यादा है जो ऑयली फूड्स खाना पसंद करते है. मोटापे का शिकार होने के बाद स्लिम होना बेहद मुश्किल है. इसके अलावा अगर आपने कड़ी मेहनत के बाद वेट लूज कर भी लिया हो इसे मेंटेन करने की टेंशन होती है. आइए जानते हैं कि वजन घटाने के बाद ये बढ़ न जाए इसके लिए कौन-कौन सी गलतियों से बचना चाहिए
वजन घटाने के बाद अगर कुछ खास तरह की गलतियां की जाए तो वेट दोबारा गेन होने लगता है, आइए जानते हैं वो 5 आदतें जिसे अगर आप डेली लाइफस्टाइल में शामिल कर लें तो वेट मेंटेन रखने में कोई परेशानी नहीं आएगी और आप हमेशा फिट रहेंगे
एक बार अगर किसी तरह से वजन घट जाए तो हम वर्कआउट करना कम कर देते हैं, जो एक बड़ी गलती साबित होता है, इसलिए एक्सरसाइज करने की आदत न छोड़ें वजन कम होने के बाद हमें अक्सर ऐसा लगता है कि हम अब पुराने खाने पीने के तरीके पर वापस लौट सकते हैं, लेकिन ये एटीट्यूड सही नहीं है, आप हेल्दी डाइट लेते रहें
जब हम वेट लूट प्रोसेस में होते हैं तो बाहर के जंक और फास्ट फूड से दूरी बना लेते हैं, लेकिन एक बार अगर वजन कम हो गया तो फिर से बाहर का खाना खाने लगते है, ऐसा बिलकुल भी न करें नींद की कमी वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण है, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक भले ही आपका वजन कम हो या ज्यादा, पर 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करने में जरा भी कोताही न करें.
पानी पीना सेहत के लिए बेहद जरूरी है, इससे बॉडी हाइड्रेट रहेगी. हमारे शरीर में अगर पानी की कमी हो जाए, तो इससे मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है और वजन कम करने में दिक्कतें आती हैं.

