पंजाब The Great Wall of India Indian student died in Canada: कनाडा से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जहां पिछले एक हफ्ते से लापता अब्बूवाल गांव के युवक द्वारा निगारा फाल्स में कूदकर आत्महत्या कर ली गई। लापता युवक चरणदीप सिंह पुत्र सिंह 10 माह पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था।
मृतक युवक चरणजीत सिंह के चाचा सुखमिंदर सिंह ने बताया कि चरणदीप सिंह की आत्महत्या की जानकारी कनाडा पुलिस ने दी है, उन्होंने बताया कि चरणजीत सिंह ने अपना फोन नियाग्रा फाल्स के किनारे रखा और पानी में कूद गया।
उसके कूदने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कनाडाई पुलिस के मुताबिक शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि नियाग्र फाल्स में कई शव मिल चुके हैं और चरणजीत सिंह की पहचान DNA के जरिए की गई है। उसके आत्महत्या का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है मृतक के परिवार ने चरणजीत का शव पंजाब लाने की अपील की है, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

