Lifestyle How to eliminate stress: आज कल की लाइफ इतनी ज्यादा स्ट्रेसफुल हो गई है की हर एक इंसान परेशान रहता हैं । लेकिन यह तनाव अगर ज्यादा बढ़ जाए तो इंसान डिप्रेशन का शिकार होने लग जाता हैं और साथ ही कई तरह की बीमारियां लगनी शुरू हो जाती हैं। आज के भागदौड़ की जिंदगी में दिमागी तौर पर स्वास्थ्य रहना बहुत ही जरुरी हैं। इसीलिए मानसिक तनाव को ख़तम करना बहुत ही जरुरी है देखा जाए तो छोटे-छोटे बच्चे भी स्ट्रेस में रहने लग गए हैं। स्ट्रेस को ख़तम करने के लिए आप एक्सरसाइज कर सकते हैं।
रोज़ाना एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत तो ठीक रहेगी ही साथ ही में आपके वेट को भी कम करने में मदद मिलेगी। आइए जानते है की कैसे आप अपने स्ट्रेस को योग के जरिए ख़तम कर सकते हैं।
How to eliminate stress

भ्रामरी प्राणायाम आपकी चिंता और तनाव के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा। इसको करने के लिए आप आराम से बैठ जाएं, आंखे बंद करें , दोनों हाथों की तर्जनी अंगुलियों को अपनी आँखों के कोने पर हलके से लगाएं फिर बाई उंगलियों को माथे पर और अंगूठो और कानों पर लगाएं , इसके बाद गहरी सास लें और सास छोड़ते वक्त स्लो- स्लो आवाज निकाले। इस प्रक्रिया को आप 10 से 15 मिंट के लिए करें।

स्ट्रेस को ख़तम करने के लिए अनुलोम – विलोम कर सकते है। इसको करने के लिए आराम से नीचे बैठ जाएं, अपनी बैकबोन को सीधी करें फिर दाएं हाथ को अंगूठे से अपने बाएं अंगूठे को हटाएं और दोनों नथुनों यानि नाक से धीरे स्वास ले और फिर स्वास को छोड़े इसको प्रतिदिन 10 से 5 मिंट के लिए करें।

