Weather Update : पंजाब में दिनों दिन बढ़ती गर्मी से कई लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं । गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 16 जिलों में लू रेड अलर्ट जारी किया हैं।

वहीं देखा जाए तो गर्मी के चलते जन-जीवन काफी बुरी तरह से प्रभावित हुआ पड़ा हैं। गर्मी के चलते प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोंगो से कहा था की 12 से 3 बजे तक बिना काम के घर से बाहर न निकलें क्योंकि दोपहर में बढ़ती गर्मी से आपकी सेहत ख़राब हो सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब समेत उत्तर- पश्चिम भारत के अन्य राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती हैं। विभाग ने जानकारी दी है की मंगलवार से तीन दिन तक लू के साथ-साथ तेज हवाओं के चलने की सम्भावना हैं।

