The Great Wall – नए साल को लेकर जश्न और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। मुख्य चौराहों पर पुलिस-पीएसी को तैनात किया गया है। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। एएसपी ने बताया कि हरियाणा सीमा पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रत्येक वाहन की चेकिंग की जा रही है।
युवा वर्ग 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को नए साल का जश्न मनाते हैं। हुड़दंग और शांतिभंग न हो इसके लिए पुलिस भी अलर्ट हो गई है। नए साल की पार्टी पर कहीं भी कानून व्यवस्था बिगड़ने न पाए। रेस्टोरेंट, होटल आदि में नए साल आयोजित पार्टी पर भी पुलिस की नजर रहेगी।
रेस्टोरेंट, शराब की दुकानें और सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी खुले में शराब पीते या डीजे पर भी पार्टी सेलीब्रेट करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शासन के नियमों का पालन कराया जाएगा।

