The Great Wall – गुजरात के महिसागर जिले के इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 2 के विद्यार्थियों को रोबोट का खिलौना दिया गया। घर में इस खिलौने से खेलते समय लिथियम बैटरी फटने से एक छात्र की आंख और शरीर पर चोट लग गई। इलाज के लिए बच्चे को अहमदाबाद और फिर लूनावाड़ा के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। था। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की एक आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है।
छात्रों को बांटा गया खिलौना
वीरपुर तालुका के लालसर चौक के पास मां गायत्री इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को खिलौना बांटा गया था। इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को एक रोबोटिक खिलौना दिया गया, जिसमें वीरेंद्र सिंह ठाकोर नाम का छात्र घर में यह खिलौने से खेल रहा था। इसी दौरान रोबोटिक खिलौने में लगी लिथियम बैटरी फट गई, जिससे वीरेंद्र सिंह की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस घटना के बाद स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ काफी आक्रोशित है। लोगों का सवाल है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है। इस मामले की जांच की जा रही है।

