Punjab: नीम-हल्दी से पत्नी के कैंसर का इलाज करने के बयान को लेकर सुर्खियों में आए नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से करने के बयान को लेकर अब यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का इलाज सबसे ऊपर है।
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी के साथ घूमने के लिए अमृतसर आए थे। इसकी एक वीडियो उन्होंने सांझा की है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि डॉक्टरी इलाज सबसे पहले है पर इलाज से साथ-साथ किया करना है वह सब बताएंगे। उन्होंने कहा कि इसके बहुत पैसे मिलते हैं पर वह एक भी पैसा नहीं लेंगे।

