Ludhiana: थाना सदर की पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एग्रीमैंट तैयार कर धोखाधड़ी की है। आरोपियों की पहचान तजिंदरपाल सिंह निवासी प्रताप कालोनी, मनजीत सिंह निवासी कोट मंगल सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने सिविल लाइन मलेरकोटला के रहने वाले विशाल गुप्ता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ धोखधड़ी व फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उक्त आरोपियों ने गांव सग्गोवाल में स्थित उसके 2 प्लाटों के फर्जी दस्तावेजों के आधार एग्रीमेंट तैयार कर लिए और प्लाटो पर कब्जा कर लिया। जब उसे पता चला तो उसने विरोध जताया और पुलिस को शिकायत दी।

