Punjab Bypoll 2024: पंजाब में आज 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। ठंड के बावजूद वोटर दिन चढ़ते ही पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचने लग पड़े हैं। वहीं सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए है।
डेरा बाबा नानक में सुबह 9 बजे तक 9.7 फीसदी वोटिंग,चब्बेवाल सीट पर 4.15 % वोटिंग, गिद्दड़बाहा सीट पर 15.11 % Voting , बरनाला में 6.9 % Voting

