Close Menu
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
What's Hot

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Subscribe
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
Home - Punjab - National: कॉलेज में तीन घंटे तक खड़ा रखा, जबरन डांस करवाया, MBBS छात्र की रैगिंग के दौरान मौत
Punjab

National: कॉलेज में तीन घंटे तक खड़ा रखा, जबरन डांस करवाया, MBBS छात्र की रैगिंग के दौरान मौत

AdminBy AdminNovember 19, 20242 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email
कॉलेज में तीन घंटे तक खड़ा रखा, जबरन डांस करवाया, MBBS छात्र की रैगिंग के दौरान मौत
कॉलेज में तीन घंटे तक खड़ा रखा, जबरन डांस करवाया, MBBS छात्र की रैगिंग के दौरान मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

National: गुजरात के धारपुर पाटन स्थित GMERS मेडिकल कॉलेज में first year के छात्र अनिल मेथानिया की कथित तौर पर रैगिंग के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि third year के छात्रों ने 18 वर्षीय अनिल को तीन घंटे तक लगातार खड़ा रहने के लिए मजबूर किया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अनिल मेथानिया, सुरेंद्रनगर जिले के निवासी, कॉलेज के हॉस्टल में रहते थे। शिकायत के अनुसार, वरिष्ठ छात्रों ने उन्हें ‘इंट्रोडक्शन’ के नाम पर परेशान किया और घंटों खड़ा रहने के लिए मजबूर किया। इस प्रक्रिया के दौरान अनिल बेहोश होकर गिर पड़े। कॉलेज प्रशासन ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिवार का दर्द

मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया, “हमें कॉलेज से फोन आया कि अनिल की तबीयत खराब हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब हम पहुंचे, तो हमें पता चला कि यह रैगिंग का मामला था। हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग करते हैं।”

GMERS मेडिकल कॉलेज के डीन, हार्दिक शाह ने कहा, “घटना की जानकारी मिलते ही हमने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचित किया। रैगिंग के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी केके पंड्या ने बताया कि छात्र के पिता की शिकायत पर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। रैगिंग के एंगल की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

15 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़ित के बयान और शुरुआती जांच के आधार पर 15 वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePunjab : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार टिप्पर ने व्यक्ति को रौंदा
Next Article National: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्ननोई का भाई अनमोल बिश्नोई हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

Related Posts

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Latest News

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026

जालंधर: आधा दर्जन लुटेरों ने कार को घेर कर फाइनांस कंपनी के वर्कर को लूटा

December 30, 2025

पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की डेटशीट

December 30, 2025

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 26, 2025

मनचले पर थप्पड़ बरसाती छात्रा…वीडियो हुआ वायरल

December 22, 2025
About Us

Today's news: Get latest and Breaking News on Politics, Business, Lifestyle, Entertainment and Sports along with News updates from around the world.

Contact Us for Advertisement and News Coverage:

Email Us: thegreatwallofindia.in@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp RSS
Other Links
  • Home
  • Our Authors
  • Privacy Policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
© 2026 The Great Wall of India. Designed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.