Ludhiana News: दुगरी स्थित MGM स्कूल में उस समय हंगामा हो गया जब स्कूल में कार्यरत कुछ अध्यापकों ने स्कूल पर प्रशासन पर उनको बिना कोई नोटिस जारी किए नौकरी से निकाले जाने का फरमान जारी कर दिया। उक्त अध्यापकों की अगुवाई कर रही स्कूल की एक अध्यापिका ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने 12 अध्यापकों को कल से स्कूल आने के लिए मना कर दिया और इससे पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको एकदम से नौकरी से हटाए जाने का कारण भी नहीं बताया जा रहा। उधर अध्यापकों के इस प्रदर्शन में कुछ स्टूडेंट्स भी अपने टीचर्स के हक में नारेबाजी कर रहे हैं।

