Punjab: इटली रहते व्यक्ति पर एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोप में थाना सुधार की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए लिखित बयानों में महिला ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसके 8 साल बाद लड़का हुआ। 2017 में उसकी अपने पति और ससुराल परिवार से अनबन हो गई और वह अपने पति से अलग होकर किराय के मकान में रहने लग पड़ी।
महिला ने आरोप लगाया कि फेसबुक अकाउंट पर उसकी सुखजीत सिंह पुत्र देवराज निवासी मकान नंबर 152 वार्ड नंबर-1 पुरानी आबादी भोगपुरा जिला जालंधर हाल निवासी इटली से दोस्ती हो गई। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई और सुखजीत सिंह ने उसे विश्वास दिलवाया कि वह अपने पति से तलाक ले, वह उसके शादी कर उसे इटली बुला लेगा और 2019 में जब सुखजीत इटली से आया तो वह उसके साथ किराए के मकान में दो महीने तक रहा।
इस दौरान वह पति-पत्नी जैसे रहे और अब वह अपने गांव में रह रही है। 2021, 2022 और 2023 में हर वर्ष सुखजीत उसे मिलने जांगपुर आता रहा और फिर उनकी आपस में अनबन रहने लगी और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम आई.डी. से वायरल कर दी और उसने अपने व्हाट्सएप पर भी उसकी अश्लील फोटो का स्टेटस लगाया। कथित आरोपी सुखजीत सिंह के खिलाफ थाना सुधार में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच इंस्पेक्टर हीरा सिंह द्वारा की जा रही है।

