Ludhiana: पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, दोनों नशा तस्कर ग्राहकों को नशा सप्लाई करने की फिराक में घूम रहे थे। इसी बीच थाना शिमलापुरी की पुलिस ने काबू कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से 210 ग्राम हेरोइन, 8 ग्राम आईस, 25 खाली जिप लॉक प्लास्टिक के लिफाफे, इलैक्ट्रोनिक कंडा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मोहल्ला शिमलापुरी के रहने वाले अमित कुमार उर्फ ऐमी, बचित्र सिंह नगर के रहने वाले गुरजीत सिंह उर्फ चीमा के रूप में की है। सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को इलाके में गश्त के दौरान काबू किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

