Punjab: मोगा में लव मैरिज का खौफनाक अंजाम देखने को मिला है। एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्नी की पहचान रीतू के रूप में हुई जिसका एक साल का बेटा भी है। पुलिस ने पति और उसके 3 दोस्तों को अवैध पिस्तौल व कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता महिला ने बताया कि उसके पति ने अपने 3 दोस्तों साथ मिलकर उस गोली चला दी। महिला ने बताया उसकी गुरविंदर सिंह से शादी करीब 2 साल पहले हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह की ये दूसरी शादी थी और रीतू उसकी दूसरी पत्नी थी। गुरविंदर की पहली शादी से उसकी 2 बेटियां हैं और दूसरी शादी से एक बेटा है। रीतू ने बताया कि उसकी पति अपनी पहली पत्नी के चलते उससे तलाक मांग रहा है, जब उसने मना किया तो देर रात उस पर गोली चला दी गई।
इस दौरान गोली महिला की टांग पर लगी जिससे वह घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला रीतू के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है, आरोपी पति गुरविंदर सिंह व उसके 3 दोस्त गुरसेवक सिंह, हरमन व तेजिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान इनके कब्जे से एक पिस्तौल व कार जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और उनसे पूछताछ की जाएगी।

