Punjab: आधारा कार्ड बनवाने को लेकर जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, मोहाली जिले में आधार अपडेट और 18 से कम उम्र के लिए नई एनरोलमेंट सेवाएं लोगों को देने के लिए मोहाली प्रशासन द्वारा सेवा केंद्र जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स मोहाली और सेवा केंद्र तहसील कांप्लेक्स डेराबस्सी में अन्य दिनों के साथ-साथ रविवार को भी सेवाएं देंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.सी. आशिका जैन ने कहा कि आमतौर पर जिले में कार्यरत सभी 15 सेवा केंद्र सोमवार से शनिवार तक आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं प्रदान करते हैं, लेकिन मोहाली और डेराबसी में इन दो सेवा केंद्रों पर रविवार को भी आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं प्रदान की जाती हैं। सप्ताह की आखिरी छुट्टी के दिन आधार सेवा देने की शुरूआत खरड़ सेवा केंद्र पर भी मिलेगी।

