Ludhiana News: दिवाली से कुछ दिन पहले लुधियाना पुलिस में तबादले किए गए हैं। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार 9 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
पुलिस कमिश्नर द्वारा ए.एस.आई दीपक कुमार, एस.आई. अशोक कुमार, एस.आई. परमजीत कुमार, एस.आई. बिबलपाल कौर, एएसआई सतनाम सिंह, सब कांस्टेबल गुरजंत सिंह और सब-कांस्टेबल संदीप कुमार का तबादला किया गया है। इन कर्मचारियों को तुरंत तैनाती वाली जगह रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।


