Punjab: आए दिन विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री व BJP सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर अहम खबर सामने आई है। किसानों को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर दर्ज मामले में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) कोर्ट में पेश नहीं हुई है।
गौरतलब है कि Kangana Ranaut द्वारा 2020-21 में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उसके खिलाफ दायर एक मामले के सिलसिले में शुक्रवार को वह MPMLA कोर्ट में पेश नहीं हुई। शिकायतकर्ता के वकील के मुताबिक, कोर्ट ने अब 2 नोटिस जारी कर 28 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। यह मामला भारतीय किसान यूनियन (किसान शक्ति) के नेता गजेंद्र शर्मा ने दर्ज कराया है।

