Punjab Crime: फिरोजपुर में चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और ऐसी घटनाओं को लेकर लोग बेहद परेशान हैं। आदर्श नगर फिरोजपुर शहर की कोठी नंबर 30 में गत मध्य रात्रि को एक नामी युवा वकील के घर में दाखिल होकर चोर 2 मोबाइल फोन और कैश चोरी करके ले गए और यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
यह जानकारी देते हुए एडवोकेट गौरव नंदरायोग पुत्र नरेंद्र कुमार नंद्रायोग ने बताया कि जब वह और उनका परिवार सो रहे थे तो उनके कमरे में दाखिल होकर चोर उनका एस 22 सैमसंग मोबाइल फोन और उनकी पत्नी चेतना (अध्यापका सरकारी स्कूल शेरखां) का सैमसंग एस20 एफई मोबाइल फोन तथा उनकी पत्नी के पर्स में से करीब 10/12 हज़ार रुपए चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर उन्होंने देखा कि एक नकाबपोश चेक शर्ट और नीली जीन की पैंट पहने चोर उनके घर में मध्य रात्रि को करीब स्वा एक बजे सीढ़ियां उतर कर दाखिल हुआ और 1:35 पर घर से चोरी करके भाग गया ।
एडवोकेट गौरव नद्रायोग ने इस चोरी संबंधी थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस को लिखती शिकायत दी है और मांग की है कि चोर को जल्द से जल्द पकड़ कर उनके मोबाइल फोन तथा कैश वापस दिलवाया जाए और चोरी की बढ़ रही घटनाओं को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किया जाएं।

