Punjab: फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव खाई फेमेकी में ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बी.एन.एस. की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दिए बयान में रणबीर सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी गांव इस्माल वाला अरनी वाला जिला फाजिल्का ने बताया कि वह अपने बेटे मुकेश सिंह के साथ फाजिल्का से फिरोजपुर आ रहा था, जबकि खाई फेमेकी के पास आरोपी रविंदरपाल सिंह पुत्र गिरधारी लाल निवासी गांव सोहल जिला गुरदासपुर ने अपना ट्रक तेज गति और गलत दिशा लाकर उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे उनके बेटे मुकेश सिंह की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

