Punjab: रेल यात्रियों के लिए इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। मिली जानकारी के अनुसार, रेल टिकट के आरक्षण के नियमों में बदलाव किया गया है। यात्रियों को अब टिकट बुक करने के लिए 120 दिन यानी 4 महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए नियम के तहत, यात्री 60 दिन पहले टिकट बुक कर सकेंगे।
यह नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा। अब आरक्षित टिकट 60 दिन पहले ही होगी। जारी हुई नोटिफिकेशन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस नए आदेश का विदेशी यात्रियों के एडवांस रिजर्वेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही, जिन ट्रेनों का पहले से ही एडवांस रिजर्वेशन पीरियड कम है, जैसे गोमती एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस, उन पर भी यह नियम लागू नहीं होगा।

