Punjab : मौसम का मिजाज बदलते ही ठंड का एहसास होने लगा है। पंजाब और चंडीगढ़ में अब रात को ठंड बढ़ने लगी है। वहीं सबसे ज्यादा ठंड जिला फरीदकोट में दर्ज की गई है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री से 19 डिग्री के बीच पहुंच गया।
वहीं, मौसम विशेषज्ञों की माने 27 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा और 30 के बाद मौसम बदलेगा। इस दौरान पंजाब की कई जगहों पर तूफान आंधी और हलकी बारिश होने की स्थिति बन सकती है। मौसम के बदलाव के साथ ही राज्य की हवा प्रदूषित होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अमृतसर का AQI 115, जालंधर का AQI 114, खन्ना 117, लुधियाना 109, मंडी गोबिंदगढ़ 119, पटियाला 112 और रूपनगर 112 AQI दर्ज किया है। आपको बता दें मंगलवार को जालंधर का तापमान 33.1 दर्ज किया गया है। वहीं पटियाला में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

