Ludhiana: नगर निगम जोन सी की टीम द्वारा सोमवार को अवैध रूप से बन रही कॉलोनियों और बिल्डिंगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार यह ड्राइव नगर निगम कमिश्नर आदित्य द्वारा सुबह खुद फील्ड में उतरकर जोन सी के इलाके में अवैध तौर पर बन रही कॉलोनियों और बिल्डिंगें पकड़ने के बाद हुई है क्योंकि कमिश्नर के पास लगातार जोन सी के इलाके में अवैध रुप से बन रही कॉलोनियों और बिल्डिंगों की शिकायतें पहुंच रही है। इस कारण नियमों के उल्लंघन से राजस्व का नुकसान हो रहा है।
इसके मद्देनजर कमिश्नर द्वारा पिछले हफ्ते मीटिंग बुलाकर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को वार्निंग दी गई और सोमवार सुबह खुद फील्ड में उतर कर जोन सी के इलाके में अवैध तौर पर बन रही कालोनियां और बिल्डिंगें पकड़ी। इसके बाद बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों द्वारा अफरा-तफरी में अवैध तौर पर बन रही कॉलोनियों पर कार्रवाई की सूचना है।

