Close Menu
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
What's Hot

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Subscribe
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
Home - Punjab - Punjab में Red Alert, जगह-जगह लगे हाईटैक नाके, जानें क्यों…
Punjab

Punjab में Red Alert, जगह-जगह लगे हाईटैक नाके, जानें क्यों…

AdminBy AdminOctober 12, 20242 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email
Punjab में Red Alert, जगह-जगह लगे हाईटैक नाके, जानें क्यों...
Punjab में Red Alert, जगह-जगह लगे हाईटैक नाके, जानें क्यों...
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Punjab: राज्य में दशहरे के उत्सव और आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर, पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्य भर में रैड अलर्ट जारी कर दिया है। नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर यह अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए जालंधर का औचक दौरा करते हुए विशेष डी.जी.पी. (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य भर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और समाज विरोधी तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए राज्यभर में 600 से अधिक हाई-टैक नाके लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सभी दोपहिया वाहनों और संदिग्ध वाहनों की व्यापक जांच करने और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्ला ने कहा कि राज्य की सभी अंतर-राज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं को सील कर दिया गया है। विशेष डी.जी.पी. ने जालंधर के भीड़भाड़ वाले बाजारों का भी दौरा किया और नाकों पर तैनात पुलिस बल से बातचीत की। बाद में उन्होंने पुलिस कमिश्नर जालंधर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की, जिसमें पुलिस आयुक्त जालंधर स्वप्न शर्मा और डी.सी.पी. संदीप शर्मा मौजूद थे। शुक्ला ने सभी अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए विशेष डी.जी.पी. अर्पित शुक्ला ने उन्हें अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्टेशन हाऊस अफसरों (एस.एच.ओ.) और गैजेटेड अधिकारियों को त्यौहारों के मौसम की समाप्ति तक फील्ड में रहने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सी.पी./एस.एस.पी को निर्देश दिया कि डी.जी.पी. पंजाब के निर्देशों के अनुसार वे स्ट्रीट क्राइम को रोकने पर ध्यान केंद्रित करें और नशे के अड्डों पर छापामारी करें।

उन्होंने फील्ड अधिकारियों से कहा कि वे नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अपराधों, विशेष रूप से फिरौती कॉल, स्नैचिंग, चोरी और लूट जैसे अपराधों से निपटने के लिए हर संभव प्रयास करें। सीपीज/एस.एस.पीज. को अपराध और नशे से जुड़े हॉटस्पॉट्स की पहचान करने के लिए अपराध मैपिंग करें। विशेष डी.जी.पी. अर्पित शुक्ला ने पंजाब के लोगों से भी हर समय सतर्क रहने की अपील की और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो तुरंत पुलिस को 112 हैल्पलाइन नंबर पर सूचित करने के लिए कहा है।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePunjab : रिश्ते हुए तार-तार, जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट
Next Article Jalandhar : 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर लगी पाबंदी, करना होगा इन नियमों का पालन

Related Posts

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Latest News

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026

जालंधर: आधा दर्जन लुटेरों ने कार को घेर कर फाइनांस कंपनी के वर्कर को लूटा

December 30, 2025

पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की डेटशीट

December 30, 2025

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 26, 2025

मनचले पर थप्पड़ बरसाती छात्रा…वीडियो हुआ वायरल

December 22, 2025
About Us

Today's news: Get latest and Breaking News on Politics, Business, Lifestyle, Entertainment and Sports along with News updates from around the world.

Contact Us for Advertisement and News Coverage:

Email Us: thegreatwallofindia.in@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp RSS
Other Links
  • Home
  • Our Authors
  • Privacy Policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
© 2026 The Great Wall of India. Designed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.