Punjab: जिला कपूरथला के एस.एस.पी. वत्सला गुप्ता के नेतृत्व में फगवाड़ा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 चोरों को चोरी किए गए 5 मोटरसाइकिलों और एक स्कूटरी सहित गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। एस.पी. फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि थाना सतनामपुरा की पुलिस ने वाहन चोरी करने के मामले में एक आरोपी चोर जिसकी पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र अमनदीप सिंह वासी भोकड़ डोगरा थाना लाडोवाल जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया है।
पुलिस रिमांड के दौरान जब आरोपी लवप्रीत सिंह से सख्तीं से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने साथियों दीपक उर्फ दीपू पुत्र प्रवीण कुमार वासी मोहल्ला भगतपुरा गली नंबर 4 फगवाड़ा,चेतन पुत्र अनिल वासी मोहल्ला भगतपुरा गली नंबर 3 थाना सतनामुरा फगवाड़ा और अंचित पुत्र दिनेश शर्मा वासी मोहल्ला भगतपुरा वासी गली नंबर 2 थाना सतनामपुरा फगवाड़ा के संग हो वाहन चोरी आदि करता हैं।
थाना सतनाम्पुरा के एस.एच.ओ. गौरव धीर ने पंजाब केसरी को बताया कि आरोपी चोरों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। एस.एच.ओ. धीर ने बताया कि आरोपी लुटेरों के हवाले से पुलिस ने बिना नंबर के चोरी किए गए 5 मोटरसाइकिल और एक स्कूटरी बरामद की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी चोरों से सख्तीं से पूछताछ कर रही है। ऐसी प्रबल संभावना है कि इनसे अभी और सनसनीखेज खुलासे होंगे।

