Jalandhar : महानगर में एक निहंग सिंह बाणे आए युवक का घिनौना कारनामा सामने आया, जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर छित्तर परेड की। मिली जानकारी के अनुसार, निहंग सिंह बाणें में आए युवक ने कॉलेज से आ रही नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की है। लड़की के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरन्त युवक को काबू कर उसकी जमकर छित्तर परेड की है कि और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी कॉलेज से वापस आ रही थी इसी बीच उक्त युवक उसका पीछा करने लगा। जब लड़की ने उसका विरोध किया तो उसने, लड़की का हाथ पकड़ लिया। लड़की का शोर सुनकर लोगों ने युवक को काबू कर लिया। काबू किए गए युवक ने बताया कि वर वह यूपी का रहने वाला है और इस समय उसने नशा किया हुआ, जिस कारण उसे कुछ पता नहीं चला। बता दें लोगों द्वारा धुनाई करने पर उक्त युवक माफी मांग रहा था, कह रहा था कि उससे गलती हो गई, उसे माफ कर दो। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू कर जांच शुरू कर दी है।

