Close Menu
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
What's Hot

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Subscribe
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
Home - Punjab - ड्यूटी में कोताही बरतने पर Jalandhar पुलिस के चौकी इंचार्ज सहित 5 Suspend
Punjab

ड्यूटी में कोताही बरतने पर Jalandhar पुलिस के चौकी इंचार्ज सहित 5 Suspend

AdminBy AdminSeptember 19, 20243 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email
विवादों में जालंधर का सब-इंस्पेक्टर, हुआ जमकर हंगामा
विवादों में जालंधर का सब-इंस्पेक्टर, हुआ जमकर हंगामा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Jalandhar :  जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई हैं। जानकारी के अनुसार जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विभिन्न थानों के पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस की लापरवाही और खास तौर पर चौकी के अधिकार क्षेत्र में बार-बार जनतक शिकायतों के बाद की गई है। निलंबित किए गए कर्मचारी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में तैनात थे। जिन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें ए.एस.आई. अवतार सिंह, कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह, सीनियर कांस्टेबल भूपिंदर सिंह, कांस्टेबल आर्यनप्रीत सिंह और ए.एस.आई./एल.आर. जसविंदर सिंह के रूप में की गई है।

अधिक जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस कप्तान (एस.एस.पी.) हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि विभाग ने इन कर्मचारियों के खिलाफ अपनी ड्यूटी निभाने में असफल रहने के लिए सख्त कार्रवाई की है। इस कारण कई जनतक शिकायतें आई और लोगों में बेचैनी पैदा हुई है। पुलिस द्वारा लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अलावलपुर चौकी प्रभारी ए.एस.आई. राजिंदर कुमार एन.डी.पी.एस. एक्ट से जुड़े एक संवेदनशील मामले की जांच के घेरे में आए थे। लोगों द्वारा समय पर कार्रवाई न करने के लिए उसके खिलाफ बार-बार शिकायतें दर्ज करवाई गई थी। अधिकारी ने जांच के दौरान उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया, जिस कारण न्याय दिलवाने में काफी देरी हुई थी। लंबित मामलों पर उनके  ध्यान की कमी और खराब केस प्रबंधन ने क्षेत्र में बढ़ती निराशा में योगदान दिया है जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

लोहियां थाने में तैनात ए.एस.आई. अवतार सिंह को गांव पिपली में एक जमीनी विवाद को ठीक से हल न करने के आरोप में  निलंबित कर दिया गया, जिस कारण अमन कानून की स्थिति पैदा हो सकती थी। उसने हत्या की कोशिश के केस को भी गलत तरीके से संभाला और वह डी.एस.पी. शाहकोट जांच में दोषी पाया गया। संभावित खतरे से अवगत होने के बावजूद, उन्होंने मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में नहीं लाया और न ही कोई रोकथाम कार्रवाई की थी।

थाना भोगपुर में  तैनात एएसआई जसविंदर सिंह को एक झगड़े के मामले को गलत तरीके से संभालने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है जो कि बड़े टकराव में तबदील हो सकता था। अधिकारी ने विपक्ष पर अनुचित दबाव डाला, जिस कारण और उलझने पैदा हो गई। डीएसपी आदमपुर की जांच में उसे मामले में गड़बड़ करने के लिए आरोपी पाया गया है।

कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह, वरिष्ठ कांस्टेबल भूपिंदर सिंह और कांस्टेबल आर्यनप्रीत सिंह को लंबे समय तक बार-बार अनधिकृत अनुपस्थिति के लिए निलंबित कर दिया गया है। कांस्टेबल आर्यनप्रीत सिंह की गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के साथ मिलीभगत भी सामने आई है।

एसएसपी खख ने विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई कि ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वह कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, और यदि कोई अधिकारी अपने कर्तव्य में लापरवाही करता हुआ पाया गया, तो उसे सख्त परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है और फोर्स की अखंडता बनाए रखने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePunjab: kangana Ranaut पर भड़के BJP नेता, दे डाली सख्त हिदायत, पढ़ें…
Next Article Punjab: Canada पहुंच लड़की ने पति को किया Block, मामला जान रह जाएंगे दंग

Related Posts

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Latest News

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026

जालंधर: आधा दर्जन लुटेरों ने कार को घेर कर फाइनांस कंपनी के वर्कर को लूटा

December 30, 2025

पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की डेटशीट

December 30, 2025

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 26, 2025

मनचले पर थप्पड़ बरसाती छात्रा…वीडियो हुआ वायरल

December 22, 2025
About Us

Today's news: Get latest and Breaking News on Politics, Business, Lifestyle, Entertainment and Sports along with News updates from around the world.

Contact Us for Advertisement and News Coverage:

Email Us: thegreatwallofindia.in@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp RSS
Other Links
  • Home
  • Our Authors
  • Privacy Policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
© 2026 The Great Wall of India. Designed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.